#सीतापुर:नन्हीं साइकिलों को मिला 'डीएम' का सहारा,कीचड़ हटेगा रोशन होगी पढ़ाई की राह.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): महमूदाबाद के बेहटा छावनी वार्ड में सड़क और बिजली की समस्या को लेकर छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी से गुहार लगाने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। डीएम सीतापुर के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों समस्याओं की स्थलीय जांच कराकर त्वरित समाधान के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक, नगर पालिका परिषद महमूदाबाद द्वारा राज्य वित्त आयोग की निधि से नियमानुसार आगामी 15 दिनों के भीतर मोहल्ले में पक्की सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

वहीं, क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की है। विभाग के अनुसार, नवनिर्मित प्लाटिंग क्षेत्र में ₹71.50 प्रति वर्गफुट योजना के तहत निर्धारित शुल्क जमा होने पर नियमानुसार विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को कनेक्शन प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत करा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ